लाहौर: पाकिस्तान की एक अदालत ने आज टेस्ट क्रिकेटर उमर अकमल को ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन और एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी से झगड़ा करने के मामले में 11 मार्च को पेश होने को कहा है.
अकमल के वकील ने बताया कि अतिरिक्त और सत्र न्यायाधीश इम्तियाज नूर ने आज कहा कि अकमल अदालत के समक्ष पेश नहीं हो सके थे क्योंकि वह मौजूदा एशिया कप के लिये पाकिस्तान की वनडे टीम के साथ बांग्लादेश के दौरे पर हैं.न्यायाधीश ने सुनवाई 11 मार्च तक स्थगित कर दी है और आदेश दिया है कि अकमल को अगली सुनवाई पर अदालत के समक्ष पेश होना चाहिए.
