लीबिया चुनाव में अशांति, पूर्वी जिहादी गढ़ में चुनाव प्रक्रिया विफल

त्रिपोली : लीबिया में संविधान सभा के लिए दूसरी बार चुनाव आयोजित कराने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन दक्षिण पश्चिम लीबिया में मुख्यत: तौरेग प्रांत में यह संभव नहीं हो पा रहा है. पूर्व में अपना गढ़ बना चुके जिहादी गुट लगातार इसमें खलल डाल रहे हैं.चुनाव आयोग ने कल कहा कि इन […]

त्रिपोली : लीबिया में संविधान सभा के लिए दूसरी बार चुनाव आयोजित कराने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन दक्षिण पश्चिम लीबिया में मुख्यत: तौरेग प्रांत में यह संभव नहीं हो पा रहा है. पूर्व में अपना गढ़ बना चुके जिहादी गुट लगातार इसमें खलल डाल रहे हैं.चुनाव आयोग ने कल कहा कि इन दोनों क्षेत्रों में मतदान आयोजित कराने का तीसरा प्रयास नहीं किया जाएगा और अब संसद को ही 60 सीटों वाले संसदीय चुनाव में 11 रिक्त सीटों के परिणाम के बारे में निर्णय करना होगा.

आयोग ने कहा कि राजधानी के दक्षिण में स्थित सहारा के उबारी प्रांत में बंदूकधारियों ने मतदान केंद्रों पर गोलीबारी की और उन्हें मतदान कार्य रोकने के लिए बाध्य किया.जिहादियों का गढ़ माने जाने वाले पूर्वी शहर के दरना में भी जिहादियों ने मतदान प्रक्रिया का विरोध, सुरक्षाबलों की तैनाती और पुनर्मतदान की प्रक्रिया को जबरन रोकने का प्रयास किया.आयोग के सदस्य खालिद अल-साहिली ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘दरना में 13 और उबेरी में 39 मतदान केंद्रों सहित 59 मतदान केंद्रों पर मतदान की प्रक्रिया नहीं हो पाई.’’

आयोग के अध्यक्ष नूरी अल-अब्बार ने बताया : ‘‘हमने इस बारे में चेतावनी दी थी और सरकार व जनरल नेशनल कांग्रेस को भी चेतावनी दी थी.’’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >