तालिबान के जाने के बाद सरकार को अफगानों का व्यापक समर्थन: अध्ययन

वाशिंगटन : हिंसा की लहर के बावजूद अधिकतर अफगानों का मानना है कि उनकी सरकार देश के नियंत्रण में और तालिबान की वापसी के विरोध में है.यह बात अफगानिस्तान के भविष्य को लेकर पश्चिमी देशों में बढ़ती चिंता के बीच कल आए एक अध्ययन में कही गई है. अमेरिका 11 सितंबर 2001 के हमलों के […]

वाशिंगटन : हिंसा की लहर के बावजूद अधिकतर अफगानों का मानना है कि उनकी सरकार देश के नियंत्रण में और तालिबान की वापसी के विरोध में है.यह बात अफगानिस्तान के भविष्य को लेकर पश्चिमी देशों में बढ़ती चिंता के बीच कल आए एक अध्ययन में कही गई है. अमेरिका 11 सितंबर 2001 के हमलों के बाद शुरु हुए युद्ध का अंत करते हुए इस साल अपने अधिकतर सैनिकों को अफगानिस्तान से हटाने की तैयारी कर रहा है.

एटीआर कंसल्टिंग फर्म द्वारा किए इस सर्वेक्षण में पाया गया कि 80 फीसदी अफगान सोचते हैं कि सरकार पूरी तरह नियंत्रण में है. इसके साथ ही उन्हें अफगान नेशनल आर्मी और अफगान नेशनल पुलिस पर भी पूरा भरोसा है. इन दोनों ही संस्थान का पुनर्निर्माण वर्ष 2001 में तालिबान शासन को बेदखल करने के बाद हुआ था.

इस अध्ययन को लिए दल नेतृत्व करने वाले फ्रांसिसी विशेषज्ञ लोला चेचिनेल ने कहा, ‘‘यह हमें हैरान करने वाला था. इस अध्ययन को शुरु करने से पहले हमने बहुत से अनुमान लगाए थे.’’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >