न्यू मैक्सिको परमाणु संयंत्र के पास और विकिरण का पता चला

कार्ल्सबैड : अमेरिका के पहले भूमिगत परमाणु अपशिष्ट निपटान स्थल में रिसाव से और वायुजनित विकिरण का पता चला है.अमेरिकी उर्जा विभाग ने कल बताया कि पिछले हफ्ते कई वायु निरीक्षण स्टेशनों द्वारा काल्र्सबैड के पास वेस्ट आइसोलेशन पायलट प्लांट में और और इसके आसपास जुटाए गए नमूनों से विकिरण का पता चला है. पिछले […]

कार्ल्सबैड : अमेरिका के पहले भूमिगत परमाणु अपशिष्ट निपटान स्थल में रिसाव से और वायुजनित विकिरण का पता चला है.अमेरिकी उर्जा विभाग ने कल बताया कि पिछले हफ्ते कई वायु निरीक्षण स्टेशनों द्वारा काल्र्सबैड के पास वेस्ट आइसोलेशन पायलट प्लांट में और और इसके आसपास जुटाए गए नमूनों से विकिरण का पता चला है.

पिछले हफ्ते अमेरिकी अधिकारियों ने अपशिष्ट निपटान स्थल में अब तक के पहले रिसाव की पुष्टि की थी. संयंत्र में लॉस अलामोस नेशनल लेबोरेटरी और दूसरे सरकारी परमाणु संयंत्रों के प्लूटोनियम दूषित कचरे डाला जाता है.

अधिकारियों ने बताया कि विकिरण से किसी तरह के स्वास्थ्य संबंधी खतरे की बात नहीं है.इस माह के शुरु में कचरे के एक भूमिगत ट्रक में आग लगने के कारण कचरे की खेप का लाया जाना रोक दिया गया था. अधिकारियों ने बताया कि उन्हें नहीं लगता कि आगजनी और रिसाव की घटना में कोई संबंध है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >