बाइडेन ने दी यूक्रेन के राष्ट्रपति को प्रतिबंध लगाने की धमकी

वाशिंगटन : अमेरिकी उप राष्ट्रपति जो. बाइडेन ने यूक्रेन के राष्ट्रपति विक्टर यानुकोवाइच को धमकी दी है कि कीव में हुयी हिंसा के जिम्मेदार अधिकारियों पर अमेरिका प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर रहा है. व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा कि बाइडेन ने यूक्रेन के नेता से टेलीफोन पर बातचीत की और स्पष्ट रुप […]

वाशिंगटन : अमेरिकी उप राष्ट्रपति जो. बाइडेन ने यूक्रेन के राष्ट्रपति विक्टर यानुकोवाइच को धमकी दी है कि कीव में हुयी हिंसा के जिम्मेदार अधिकारियों पर अमेरिका प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर रहा है.

व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा कि बाइडेन ने यूक्रेन के नेता से टेलीफोन पर बातचीत की और स्पष्ट रुप से कहा कि अमेरिका उन अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर रहा है जो हिंसा के लिए जिम्मेदार हैं.

इसमें कहा गया है कि उन्होंने राष्ट्रपति यानुकोवाइच से तत्काल सभी सुरक्षा बलों- पुलिस, बंदूकधारियों, अर्धसैनिक बलों और अनियमित बलों को वापस बुलाने को कहा है.उप राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति यानुकोवाइच से आग्रह किया कि वह विपक्ष के साथ मिलकर यूक्रेनी लोगों की वैध आकांक्षाओं को पूरा करने का मार्ग प्रशस्त करने के लिए तत्काल ठोस कदम उठाएं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >