अमेरिका में लापता भारतीय छात्र का शव मिला

शिकागो: अमेरिका में पिछले सप्ताह लापता हुए भारतीय मूल के 19 वर्षीय छात्र का शव बरामद किया गया है.पुलिस के अनुसार प्रवीण एम वरुगेसे का शव कल इलिनॉय के कारबोंडाले इलाके से बरामद किया गया. समाचार पत्र ‘शिकागो सन टाइम्स’ के मुताबिक अधिकारी प्रवीण की मौत के मामले में किसी साजिश का संदेह नहीं कर […]

शिकागो: अमेरिका में पिछले सप्ताह लापता हुए भारतीय मूल के 19 वर्षीय छात्र का शव बरामद किया गया है.पुलिस के अनुसार प्रवीण एम वरुगेसे का शव कल इलिनॉय के कारबोंडाले इलाके से बरामद किया गया. समाचार पत्र ‘शिकागो सन टाइम्स’ के मुताबिक अधिकारी प्रवीण की मौत के मामले में किसी साजिश का संदेह नहीं कर रहे हैं, लेकिन मौत की वजह की जांच अभी की जानी है. मूल रुप से मोरटोन ग्रोव के रहने वाले प्रवीण पिछले बुधवार की रात से लापता था.वह सदर्न इलिनॉयस यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >