कानो (नाइजीरिया) : नाइजीरिया के एक गांव में संदिग्ध बोको हरम के इस्लामियों ने हमला करके 100 से अधिक लोगों को मार डाला. एक स्थानीय सीनेटर ने बताया कि हमलावरों ने शनिवार को नाइजीरिया के अशांत उत्तरपूर्वी बोर्नो राज्य में हमला किया गया और कई नागरिकों को मार डाला गया. कई लोग अन्यत्र चले गए.
सीनेटर अली नडुमे ने बताया कि बोको हरम के संदिग्ध बंदूकधारियों के हमले में एक बुजुर्ग महिला सहित 106 लोगों की हत्या कर दी गयी. उन्होंने बताया कि 60 लोगों को दफनाया जा चुका है और शेष का अंतिम संस्कार किया जाना है. उन्होंने कहा कि इलाके में हमलों की घटनाएं दिन ब दिन बढ़ती जा रही हैं.
