इराक में हुई हिंसा में रात भर में 16 सैनिक, पुलिसकर्मी मारे गए

तिकरित (इराक): पिछले कई साल की सबसे भयंकर हिंसा के दौर से गुजर रहे इराक में हुए हमलों और झड़पों में रात भर में 16 सैनिकों और पुलिसकर्मियों की मौत हुई है. बगदाद के दक्षिण में स्थित जर्फ अल-सख्र इलाके में उग्रवादियों के साथ हुई झड़पों के दौरान पांच सैनिक मारे गए. बंदूकधारियों ने बगदाद […]

तिकरित (इराक): पिछले कई साल की सबसे भयंकर हिंसा के दौर से गुजर रहे इराक में हुए हमलों और झड़पों में रात भर में 16 सैनिकों और पुलिसकर्मियों की मौत हुई है. बगदाद के दक्षिण में स्थित जर्फ अल-सख्र इलाके में उग्रवादियों के साथ हुई झड़पों के दौरान पांच सैनिक मारे गए. बंदूकधारियों ने बगदाद के उत्तर में स्थित तिकरित शहर में भी एक पुलिस कर्नल की उसके घर में हत्या कर दी और इलाके के प्रमुख राजमार्ग पर चार सैनिकों की गोली मारकर हत्या कर दी. सुदूर उत्तर में हुए एक बम धमाके में पांच पुलिसकर्मी मारे गए.

सुलेमान बर्क नगर से अपने परिवार को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश कर रहे एक पुलिस कप्तान को आतंकवादियों ने जान से मारा डाला. सुलेमान बर्क के एक बड़े हिस्से पर बंदूकधारियों ने कब्जा कर रखा है. सुरक्षा बलों पर बमबारी और गोलीबारी से लगातार निशाना बनाया जा रहा है. सरकार विरोधी आतंकवादियों की तरफ से ये हमले किए जा रहे हैं. शुक्रवार की सुबह हुए हमलों और झड़पों में भी 22 लोग मारे गए थे. इराक में 2008 के बाद पहली बार इतने बड़े पैमाने पर हिंसा देखी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >