केरी ने की चीन के राष्ट्रपति से मुलाकात

बीजिंग : अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी अपने एशिया दौरे में चीन और उसके पड़ोसी देशों के बीच सीमा से जुड़े विवादों को सुलझाने और उत्तर कोरिया को परमाणु हथियारों से मुक्त करने के लिए लंबे समय से स्थगित वार्ता को दोबारा शुरू करने के उपाय तलाशेंगे.कैरी का दौरा ऐसे समय में हो रहा है […]

बीजिंग : अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी अपने एशिया दौरे में चीन और उसके पड़ोसी देशों के बीच सीमा से जुड़े विवादों को सुलझाने और उत्तर कोरिया को परमाणु हथियारों से मुक्त करने के लिए लंबे समय से स्थगित वार्ता को दोबारा शुरू करने के उपाय तलाशेंगे.कैरी का दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब दक्षिण चीन सागर विवाद के साथ ही पूर्वी चीन सागर में द्वीप समूहों को लेकर चीन और जापान के बीच तनाव बढ रहा है.

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने कल संवाददाताओं को बताया कि कैरी के दौरे के दौरान दोनों पक्ष के बीच द्विपक्षीय करार और आपसी हितों के मुद्दों पर बातचीत होने की उम्मीद है.अमेरिकी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता जेनिफर साकी ने एक बयान में कहा है कि कैरी यह संदेश पहुंचाएंगे कि अमेरिका सकारात्मक, सांमजस्यपूर्ण, समग्र संबंध को लेकर प्रतिबद्ध है और शांतिपूर्ण तथा समृद्ध चीन के उदय का स्वागत करता है जो विश्व मामलों में सकारात्मक भूमिका निभाएंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >