इस्लामाबाद :पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के अध्यक्ष इमरान खान ने शुक्रवार को कहा कि लोगों से जबरन इस्लाम कबूल कराना पवित्र कुरान और सुन्नत के खिलाफ है.इमरान ने हाल में पाकिस्तान तालिबान द्वारा इस्माइली व कलश समुदाय के लोगों को इस्लाम कबूलने के लिए दी गई धमकियों पर यह टिप्पणी की. दोनों जनजातियां पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की चितराल घाटी में रहती हैं और एक से ज्यादा ईश्वर को मानती.
आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ने अपनी वेबसाइट पर गत दो फरवरी को 50 मिनट का वीडियो जारी कर कलश व इस्माइली मुसलमानों के खिलाफ सशस्त्र संघर्ष का एलान किया है. वीडियो में कलश जनजाति को धमकी दी गई कि वे इस्लाम कबूल लें या मरने को तैयार रहें.
तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान की वेबसाइट पर 2 फरवरी को जारी 50 मिनट के वीडियो में आतंकवादियों ने कलश और इस्माइली मुसलमानों के खिलाफ सशस्त्र संघर्ष की घोषणा की है. वीडियो में महज 3500 की आबादी वाले कलश कबीले को इस्लाम अपनाने या मौत का सामना करने की चेतावनी दी गई है.
