Viral Video : बाढ़ में बहा स्नेक फार्म, 900 जहरीले सांप हुए फरार

Viral Video : चीन के CCTV.com के मुताबिक, सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने दावा किया कि बाढ़ में फंसे कई ग्रामीणों को सांपों ने काट लिया. हालात ऐसे हैं कि उन्हें समय पर दवाइयां और इलाज भी नहीं मिल पा रहा है. इससे लोगों की चिंता और बढ़ गई है.

Viral Video : दक्षिण चीन के गुआंग्शी झुआंग स्वायत्त क्षेत्र में भारी बाढ़ के कारण एक बांध टूट गया, जिससे हेंगझोउ के एक गांव में स्थित सांपों के फार्म में पानी भर गया. इस दौरान करीब 900 सांप (जिनमें कई जहरीले कोबरा भी शामिल हैं) बाहर निकलकर आसपास के इलाकों में फैल गए. डेंगवेई गांव में हालात गंभीर होने पर प्रशासन ने इमरजेंसी घोषित कर दिया है. रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ लोगों को सांपों ने काट भी लिया है. प्रशासन ने राहत और बचाव दल तैनात किए हैं और लोगों से घरों से बाहर निकलते समय बेहद सतर्क रहने की अपील की है. घटना का वीडियो सामने आया है जिसे सोशल मीडिया पर यूजर शेयर कर रहे हैं. देखें वीडियो.


टाइफून (Storm) मेसाक की वजह से गुआंग्शी के हेंगझोउ शहर में लगातार भारी बारिश हो रही है. कई जलाशयों (पानी के बांध ) पर खतरे की स्थिति बनी हुई है. इस बीच डेंगवेई गांव के सोशल मीडिया वीडियो में बाढ़ के गंदे पानी में सांप तैरते और रेंगते नजर आ रहे हैं. मंगलवार (7 जुलाई)  को सोशल मीडिया पर कई स्क्रीनशॉट और वीडियो वायरल हुए, जिनमें दावा किया गया कि बाढ़ की वजह से हेंगझोउ शहर के डेंगवेई गांव में स्थित एक सांपों का फार्म तबाह हो गया. इसके बाद बड़ी संख्या में सांप बाहर निकल गए.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >