विस्फोटों के बाद पश्चिमोत्तर पाकिस्तान के सिनेमाघरों में सुरक्षा कड़ी

पेशावर: पश्चिमोत्तर के सिनेमाघरों में हुए विस्फोटों में 18 लोगों की मौत के बाद पुलिस ने सभी सिनेमाघर मालिकों से कहा है कि वह सीसीटीवी कैमरे लगाएं और सुरक्षा दुरुस्त करें.पुलिस अधीक्षक फैसल मुख्तियार ने कहा कि सिनेमाघरों को खोलना या बंद रखना उनके मालिकों की मर्जी है लेकिन उन्हें सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के […]

पेशावर: पश्चिमोत्तर के सिनेमाघरों में हुए विस्फोटों में 18 लोगों की मौत के बाद पुलिस ने सभी सिनेमाघर मालिकों से कहा है कि वह सीसीटीवी कैमरे लगाएं और सुरक्षा दुरुस्त करें.पुलिस अधीक्षक फैसल मुख्तियार ने कहा कि सिनेमाघरों को खोलना या बंद रखना उनके मालिकों की मर्जी है लेकिन उन्हें सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए एक महीने का वक्त दिया गया है.

मीडिया में आज आयी खबरों के अनुसार, पुलिस ने खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत की राजधानी पेशावर में सिनेमा घरों को अस्थाई रुप से बंद करने का आदेश दिया है.मुख्तियार ने कहा, ‘‘खबर बिल्कुल गलत है. सुरक्षा चिंताओं के कारण सिनेमाघर खुला रखना चाहते हैं या बंद रखना चाहते हैं इसका निर्णय उनका अपना है. पुलिस ने इस संबंध में कोई आदेश नहीं दिया है.’’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >