खुलासा!ओसामा की तस्वीर छुपाने की कोशिश की गई थी

वॉशिंगटन:हाल ही में जारी एक नए ई-मेल से यह बात सामने आई है कि दुनिया के सबसे खूंखार आतंकी ओसामा बिन लादेन की हत्या के 11 दिन बाद, अमेरिकी सेना के विशेष अभियान अधिकारी ने अपने जूनियर सहयोगियों को आदेश दिया था कि वे लादेन के शव की हर तस्वीर नष्ट कर दें या उन्हें […]

वॉशिंगटन:हाल ही में जारी एक नए ई-मेल से यह बात सामने आई है कि दुनिया के सबसे खूंखार आतंकी ओसामा बिन लादेन की हत्या के 11 दिन बाद, अमेरिकी सेना के विशेष अभियान अधिकारी ने अपने जूनियर सहयोगियों को आदेश दिया था कि वे लादेन के शव की हर तस्वीर नष्ट कर दें या उन्हें सीआईए के हवाले कर दें.

यह ई-मेल कंजर्वेटिव कानूनी समूह ज्यूडीशियल वॉच को मिला. इसमें दिखाया गया था कि अमेरिकी विशेष अभियान कमांड के प्रमुख एडमिरल विलियम मैक रावेन ने सैन्य अधिकारियों को 13 मई 2011 को बताया था कि बिन लादेन के शव की तस्वीरें या तो सीआईए को भेज दी जानी चाहिए थीं या फिर उन्हें पहले ही नष्ट कर दिया जाना चाहिए था.

बिन लादेन को पाकिस्तान में इससे 11 दिन पहले विशेष अभियान दल ने मार गिराया था. मैक रावेन का यह आदेश मीडिया द्वारा अमेरिकी सूचना की स्वतंत्रता कानून के तहत तस्वीरें व अन्य दस्तावेज मांगे जाने के 10 दिन बाद आया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >