न्यूयार्क : बोस्टन हवाईअड्डे पर अपने मंत्री आजम खान को रोककर पूछताछ किए जाने से नाराज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उनके सम्मान में न्यूयार्क के महावाणिज्यदूत ज्ञानेश्वर मूले की ओर से आज आयोजित स्वागत समारोह को रद्द कर दिया और हार्वर्ड विश्वविद्यालय में होने वाले अपने व्याख्यान का बहिष्कार कर दिया.
न्यूयार्क में भारत के महावाणिज्यदूतावास की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘ न्यूयार्क में भारत के महावाणिज्यदूतावास में उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री अखिलेश कुमार यादव के सम्मान में 27 अप्रैल को आयोजित होने वाले समारोह को अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण रद्द कर दिया गया है.’’
इस मामले पर टिप्पणी के लिए न तो मूले और न ही मंत्री :प्रेस एवं सूचना: एम राजाराम उपलब्ध हो सके. मुले ने बुधवार को न्यूयार्क में महावाणिज्यदूत का कार्यभार संभाला था. मूले के कार्यभार संभालने के बाद यह वाणिज्यदूतावास का पहला आधिकारिक कार्यक्रम था.
इस समारोह के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय से पुष्टि हो जाने के बाद सभी प्रतिष्ठित भारतीय-अमेरिकियों, निर्वाचित अधिकारियों, न्यूयार्क में भारत के मित्रों और मीडिया को दो दिन पहले निमंत्रण भेज दिया गया था.
मुख्यमंत्री रविवार को न्यूयार्क जेएफके हवाईअड्डे से भारत रवाना होंगे. सपा के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के शहरी विकास मंत्री आजम खान अखिलेश के साथ अमेरिका आए थे. उन्हें बुधवार को बोस्टन हवाईअड्डे पर विमान से उतरने के बाद ‘पूछताछ’ के लिए 10 मिनट तक रोककर रखा गया था.
सम्मान समारोह के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय से पुष्टि हो जाने के बाद सभी प्रतिष्ठित भारतीय-अमेरिकियों, निर्वाचित अधिकारियों, न्यूयार्क में भारत के मित्रों और मीडिया को दो दिन पहले निमंत्रण भेज दिया गया था.
इस बीच मूले ने न्यूयार्क की एशिया सोसाइटी में उनके सम्मान में आयोजित स्वागत समारोह से कल रात कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि बोस्टन हवाईअड्डे पर राज्य सरकार के एक मंत्री का निरादर किया गया.उन्होंने कहा कि उनका मिशन भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं रोकने के लिए उचित स्तर पर मामले को उठाएगा.
मूले ने स्वागत समारोह रद्द किए जाने पर टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कहा कि उनका मिशन विदेश मंत्रलय और गृह सुरक्षा मंत्रलय के सामने मजबूत तरीके से इस मामले पर अपना विरोध दर्ज कराएगा.
उन्होंने कहा, ‘‘मैं मुख्यमंत्री से इस बारे में सूचना लेने और रणनीति तैयार करने के लिए मुलाकात कर रहा हूं.’’ मुख्यमंत्री रविवार को न्यूयार्क के जेएफके हवाईअड्डे से भारत रवाना होंगे.
सपा के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के शहरी विकास मंत्री आजम खान अखिलेश के साथ अमेरिका आए थे. उन्हें गत बुधवार को बोस्टन हवाईअड्डे पर विमान से उतरने के बाद ‘पूछताछ’ के लिए 10 मिनट तक रोककर रखा गया था.
