इसरो की मदद से उपग्रह छोड़ेगा सिंगापुर

सिंगापुर : सिंगापुर का एक उपग्रह अगले साल भारतीय पीएसएलवी की मदद से प्रक्षेपित किया जाएगा. सिंगापुर टेक्नोलोजीज इलैक्ट्रोनिक्स लिमिटेड के उपाध्यक्ष माह हाउ तेक ने यहां प्रेट्र को बताया कि ‘टेलीओस 1 ’ सिंगापुर की पहली वाणिज्यिक परियोजना होगा जिसका प्रक्षेपण भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो के पीएसएलवी से किया जाएगा. इस उपग्रह का […]

सिंगापुर : सिंगापुर का एक उपग्रह अगले साल भारतीय पीएसएलवी की मदद से प्रक्षेपित किया जाएगा. सिंगापुर टेक्नोलोजीज इलैक्ट्रोनिक्स लिमिटेड के उपाध्यक्ष माह हाउ तेक ने यहां प्रेट्र को बताया कि ‘टेलीओस 1 ’ सिंगापुर की पहली वाणिज्यिक परियोजना होगा जिसका प्रक्षेपण भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो के पीएसएलवी से किया जाएगा.

इस उपग्रह का इस्तेमाल नौवहन और जहाजरानी सुरक्षा के लिए किया जाएगा. एसटी इलैक्ट्रोनिक्स ने इसके लिए भारत के एंट्रिक्स कोरपोरेशन लिमिटेड के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं जिसे वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में पृथ्वी की कक्षा से 550 किलोमीटर उपर अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >