लासएंजिलिस : एक पूर्व नियामक ने कहा है कि सिलिकॉन वैली में विद्युत आपूर्ति को लगभग पूरी तरह ठप्प करने वाली 2013 की गोलीबारी एक आतंकवादी हमला थी और यह संभवत: एक बड़े हमले की तैयारी थी.
फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन :एफबीआई: ने कल कहा कि वह किसी भी प्रकार की आशंका से इनकार नहीं कर सकता लेकिन सान जोस के निकट विद्युत उपकेंद्र पर हुआ यह हमला आतंकवाद के बजाए आपराधिक मामला अधिक प्रतीत होता है.हमलावरों ने 16 अप्रैल को तड़के हमला करके 17 ट्रांसफार्मरों को क्षति पहुंचाई थी. उस समय ‘पैसिफिक गैस एंड इलेक्ट्रिक कंपनी’ ने इसे लूटपाट की घटना बताया था.
संघीय उर्जा नियामक आयोग के तत्कालीन अध्यक्ष जोन वेलिंगहफ ने इस सप्ताह बताया कि हमलावर स्पष्ट रुप से प्रशिक्षित थे और उन्होंने भारी नुकसान करने की कोशिश की थी.उन्होंने गत गुरवार को ‘द वाल स्टरीट जनरल’ से कहा, ‘‘ इस हमले को देखकर लगता है कि वे लोग इस प्रकार का हमला करने में सक्षम थे. यह विभिन्न उपकेंद्रों पर एक समन्वित हमला था.’’
