बैंड ने अमेरिका से मांगे छह लाख 66 हजार डॉलर

मांट्रियल : कनाडा के एक हार्ड रॉक बैंड ने कहा है कि उसने ग्वांतानामो बे के एक पूर्व गार्ड के इस आरोप के बाद पेंटागन को छह लाख 66 हजार डॉलर का बिल भेजा है कि अमेरिकी सेना ने कैदियों को यातना देने के लिए उनके संगीत का इस्तेमाल किया था. स्किनी पप्पी रॉक बैंड […]

मांट्रियल : कनाडा के एक हार्ड रॉक बैंड ने कहा है कि उसने ग्वांतानामो बे के एक पूर्व गार्ड के इस आरोप के बाद पेंटागन को छह लाख 66 हजार डॉलर का बिल भेजा है कि अमेरिकी सेना ने कैदियों को यातना देने के लिए उनके संगीत का इस्तेमाल किया था.

स्किनी पप्पी रॉक बैंड के लिए कीबोर्ड बजाने वाले केविन की ने कनाडा के सीटीवी टेलीविजन से कहा कि उन्हें बैंड के प्रशंसक एक पूर्व गार्ड से पता चला कि दक्षिणी क्यूबा में हिरासत केंद्र में बैंड का संगीत बहुत उंची आवाज में बजाया जाता है.

मानवाधिकार समूहों ने कहा है कि कारागार के अधिकारी ग्वांतानामो में कैदियों को ‘‘बहरा कर सकने वाली उंची आवाज में संगीत’’ सुनाकर यातनाएं देते हैं.आरईएम, रेज अगेंस्ट द मशीन और मेटालिका समेत कई बैंड ने ग्वांतानामो में उनका संगीत इस्तेमाल किए जाने की निंदा की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >