भारत के साथ सीमा विवाद मिलकर सुलझाने को तैयार चीन

बीजिंग: भारत और चीन के बीच विवादित सीमा के मुददे पर 17वीं दौर की वार्ता से पहले चीन ने आज कहा कि वह दोनों पक्षों के बीच सीमावर्ती क्षेत्रों को ‘‘जोड़ने वाला’’ बनाने के लिए शीघ्र एवं आपसी स्वीकार्य समझौता करने के लिए तैयार है. चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हांग लेई ने यहां […]

बीजिंग: भारत और चीन के बीच विवादित सीमा के मुददे पर 17वीं दौर की वार्ता से पहले चीन ने आज कहा कि वह दोनों पक्षों के बीच सीमावर्ती क्षेत्रों को ‘‘जोड़ने वाला’’ बनाने के लिए शीघ्र एवं आपसी स्वीकार्य समझौता करने के लिए तैयार है.

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हांग लेई ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि शीघ्र समझौता भारत और चीन दोनों के हितों को पूरा करता है. दोनों सरकारों का यह रणनीतिक लक्ष्य है. भारत और चीन 10 . 11 फरवरी को नई दिल्ली में सीमा के मुददे पर विशेष प्रतिनिधियों की 17वें दौर की बातचीत करेंगे. पिछले साल सीमा रक्षा सहयोग समझौते पर दोनों देशों के हस्ताक्षर के बाद यह इस तरह की पहली बैठक है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >