काहिरा : मिस्र के अपदस्थ राष्ट्रपति मोहम्मद मुरसी के खिलाफ प्रदर्शनकारियों की हत्या के लिए उकसाने के मामले की सुनवाई एक मार्च तक के लिए स्थगित कर दी गई है.मुरसी और 14 अन्य पर आरोप है कि इन्होंने साल 2012 में सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों की हत्या के लिए सुरक्षाकर्मियों को उकसाया. उस वक्त विरोध प्रदर्शनों के बाद सेना ने मुरसी को अपदस्थ कर दिया था.
काहिरा की एक अदालत ने मुरसी के खिलाफ सुनवाई को एक मार्च तक स्थगित करने का फैसला किया क्योंकि वह तीन सदस्यीय समिति की रिपोर्ट की प्रतीक्षा कर रही है जिसका गठन अभियोजन पक्ष की ओर से मुहैया कराए गए वीडियो की समीक्षा के लिए किया गया था. दूसरे मामलों की सुनवाई में मुरसी खुद को वैधानिक राष्ट्रपति और राजनीतिक बंदी करार देते रहे हैं.
