भारत के साथ मुद्दों का हल चाहते हैं शरीफ

इस्लामाबाद: पाकिस्तान सरकार और प्रतिबंधित तालिबान की शांति वार्ता के लिए तैयारी के बीच प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने आज ने कहा कि वह देश में आतंकवाद और भारत के साथ लंबित मुद्दों का हल बातचीत के जरिए करना चाहते हैं क्योंकि यह पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए जरुरी है. शरीफ ने […]

इस्लामाबाद: पाकिस्तान सरकार और प्रतिबंधित तालिबान की शांति वार्ता के लिए तैयारी के बीच प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने आज ने कहा कि वह देश में आतंकवाद और भारत के साथ लंबित मुद्दों का हल बातचीत के जरिए करना चाहते हैं क्योंकि यह पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए जरुरी है.

शरीफ ने पत्रकारों से कहा, ‘‘मेरी सिर्फ एक ख्वाहिश और दुआ है कि यह प्रक्रिया (तालिबान के साथ वार्ता) सफलतापूर्वक आगे बढ़नी चाहिए और पाकिस्तान के सामने जो भी मुद्दे हैं उनका समाधान बातचीत के जरिए होना चाहिए.’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं यह भी चाहता हूं कि भारत और अफगानिस्तान के साथ पाकिस्तान के बाहरी मुद्दों का हल बातचीत के जरिए हो. यहां कई लंबित मुद्दे हैं जिन पर हम बातचीत के जरिए आगे बढ़ सकते हैं.’’

शरीफ ने कहा कि बातचीत के जरिए शांति को बहाल करना ही सबसे अच्छा विकल्प है और यह पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था के पुनरोद्धार के लिए महत्वपूर्ण है.नवाज शरीफ की सरकार ने तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के साथ बातचीत के लिए चार सदस्यीय समिति का गठन किया है. पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने सरकार के साथ बातचीत के लिए तालिबान की ओर से एक दल के नामित किए जाने का स्वागत किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >