छात्रा की जेब में फटा आईफोन,झुलसी

न्यूयार्क: अमेरिका में एक आठ साल की छात्रा अपनी पैंट के पिछले हिस्से में जेब में रखे आईफोन में विस्फोट होने के कारण झुलस गयी है. घटना के समय वह कक्षा में थी.जेब में रखे आईफोन में से जलने की बदबू आने लगी और उसमें विस्फोट हो गया. छात्रा की जंघा और आसपास का हिस्सा […]

न्यूयार्क: अमेरिका में एक आठ साल की छात्रा अपनी पैंट के पिछले हिस्से में जेब में रखे आईफोन में विस्फोट होने के कारण झुलस गयी है. घटना के समय वह कक्षा में थी.जेब में रखे आईफोन में से जलने की बदबू आने लगी और उसमें विस्फोट हो गया.

छात्रा की जंघा और आसपास का हिस्सा झुलस गया है. माइने के केनबंक्स में मिडल स्कूल की छात्रा का अस्पताल में इलाज चल रहा है. प्रिंसीपल जैफरी रोडमैन के हवाले से न्यूयार्क डेली न्यूज ने बताया कि जब छात्रा ने कहा कि उसकी पैंट जल रही है तो कक्षा को खाली करा लिया गया. छात्रा नीचे झुक गयी और कुछ फटने की आवाज हुई. रोडमैन ने बताया कि छात्रा जल्दी से भागे और उसकी पैंट उतारी. इस घटना के कारणों की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >