जुनून की हद, मौत के बाद बाइक पर ही बैठा कर दफनाया

ओहायो : क्या आप यह कल्पना कर सकते हैं कि अपनी बाइक के लिए किसी शख्स की दीवानगी की आख़िर क्या सीमा हो सकती है? बाइक के लिए जुनून की हद तक की दीवानगी कि मिसाल अमरीका के ओहायो राज्य के एक शख्स में देखने को मिली जिन्हें उनकी इच्छा के मुताबिक़ ही हार्ले डेविडसन […]

ओहायो : क्या आप यह कल्पना कर सकते हैं कि अपनी बाइक के लिए किसी शख्स की दीवानगी की आख़िर क्या सीमा हो सकती है? बाइक के लिए जुनून की हद तक की दीवानगी कि मिसाल अमरीका के ओहायो राज्य के एक शख्स में देखने को मिली जिन्हें उनकी इच्छा के मुताबिक़ ही हार्ले डेविडसन बाइक के साथ एक पारदर्शी ताबूत में द़फनाया गया. मोटरसाइकिल के शौकीन बिली स्टैंडली के शव पर लेप लगाया गया और उन्हें एक पारदर्शी ताबूत में रखी हार्ले डेविडसन की 1977 इलेक्ट्रा ग्लाइड मॉडल बाइक पर बिठाया गया.

* मौत से पहले ही बनाया था ताबूत

हार्ले डेविडसन बाइक के साथ द़फनाने की उनकी अंतिम इच्छा पूरी करने के लिए कब्र भी बड़ी बनाई गई. उनके परिवार वालों का कहना है कि 82 वर्षीय स्टैंडली थोड़े विचित्र स्वभाव वाले व्यक्ति थे और वह कई सालों से अपनी अंतिम विदाई असामान्य तरीके से कराने की योजना बना रहे थे. चार बच्चों के पिता स्टैंडली की मौत 26 जनवरी को फेफड़े के कैंसर की वजह से हो गई थी. पांच लोगों ने मिलकर उनके शव पर लेप लगाया और उन्हें काले चमड़े से तैयार पोशाक पहनाई गई. उन्हें हेलमेंट भी पहनाया गया और उन्हें बाइक पर धातु वाली पट्टी के सहारे बैठाया गया. उनके दो बेटों ने उनकी मौत से पहले ही पारदर्शी ताबूत तैयार कराया था, जिसे वह उनसे मिलने आने वालों को बड़े गर्व से दिखाया करते थे.

* उन्होंने इतने सालों से हमारे लिए सब कुछ सही किया है. ऐसे में उनकी मर्जी के मुताबिक अंतिम विदाई देना हमारी जिम्मेदारी है.

पीट,स्टैंडली के पुत्र

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >