मैक्सिको सिटी : मैक्सिको में तेल और गैस उद्योग को विदेशी निवेश के लिए खोले जाने के कदम के खिलाफ हजारों लोगों ने प्रदर्शन किया.लोक सुरक्षा सचिवालय के एक अधिकारी ने बताया कि शहर के मुख्य चौराहा जोकालो में शुक्रवार को करीब 65000 लोग जमा हुए.
अधिकारी ने कहा कि करीब 2500 पुलिस अधिकारियों को तैनात किया गया लेकिन हिंसा की कोई घटना नहीं हुयी.पार्टी ऑफ द डेमोक्रेटिक रिवोल्यूशन :पीआरडी: ने इस विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया.
सुधार के तहत मैक्सिको के तेल उद्योग को पहली बार 75 साल में विदेशी निवेश के लिए खोला जा रहा है. कांग्रेस ने स्वीकृत कर लिया है और मैक्सिको के ज्यादातर राज्य इस पर अपनी मंजूरी दे चुके हैं.
