कीवी बल्‍लेबाज विलियम्‍सन ने लगातार पांच अर्धशतक लगाने का रिकार्ड बनाया

वेलिंग्टन : न्यूजीलैंड के बल्लेबाज केन विलियम्सन ने भारत के खिलाफ सीरीज के पांचवें व अंतिम वनडे मैच में अर्धशतक लगाकर एक अद्भुत रिकॉर्ड अपने नाम किया है.न्यूजीलैंड के इस शानदार बल्लेबाज ने पांच मैचों की सीरीज में लगातार पांचवां अर्धशतक लगाया है. विलियम्सन दुनिया में ऐसा करने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. इससे […]

वेलिंग्टन : न्यूजीलैंड के बल्लेबाज केन विलियम्सन ने भारत के खिलाफ सीरीज के पांचवें व अंतिम वनडे मैच में अर्धशतक लगाकर एक अद्भुत रिकॉर्ड अपने नाम किया है.न्यूजीलैंड के इस शानदार बल्लेबाज ने पांच मैचों की सीरीज में लगातार पांचवां अर्धशतक लगाया है.

विलियम्सन दुनिया में ऐसा करने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. इससे पहले ये कारनामा पहली बार पाकिस्तान के यासिर हमीद ने 2003 में न्यूजीलैंड के खिलाफ किया था. उन्होंने पांच मैचों की सीरीज में चार अर्धशतक व अंतिम वनडे में शानदार शतक जड़ा था.

केन विलियम्सन ने इस सीरीज के हर मैच में शानदार प्रदर्शन किया है. इस बल्‍लेबाज ने भारतीय गेंदबाजों की कमर तोड़ दी. भारत के कप्‍तान महेंद्र सिंह धौनी जो कारनामा दिखाने में माहिर रहे हैं, वे भी विलियम्‍सन के आगे कुछ नहीं कर सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >