पाकिस्तान : तेजाब हमले में महिला लेक्चरर झुलसी

लाहौर : यहां एक 24 वर्षीय पाकिस्तानी महिला लेक्चरर मोटरसाइकिल सवार दो हमलावरों द्वारा किये गये तेजाब हमले में बुरी तरह झुलस गयी है. उसका चेहरा और शरीर बुरी तरह झुलस गया है. पुलिस ने बताया कि हुमा शाहिद कालेज में कक्षाएं लेने के बाद आटो रिक्शा से अपने घर जा रही थी कि उसी […]

लाहौर : यहां एक 24 वर्षीय पाकिस्तानी महिला लेक्चरर मोटरसाइकिल सवार दो हमलावरों द्वारा किये गये तेजाब हमले में बुरी तरह झुलस गयी है. उसका चेहरा और शरीर बुरी तरह झुलस गया है.

पुलिस ने बताया कि हुमा शाहिद कालेज में कक्षाएं लेने के बाद आटो रिक्शा से अपने घर जा रही थी कि उसी समय हमलावरों ने बंदूक दिखाकर उसे रोका और उस पर तेजाब फेंक दिया. यह कल की घटना है. एक प्रत्यक्षदर्शी ने पुलिस को बताया, वे उस पर तेजाब फेंक कर भाग गए. हमने युवती को जिन्ना अस्पताल में भर्ती कराया. युवती का चेहरा और सीना बुरी तरह जल गया है.

हालांकि उसकी हालत खतरे से बाहर है. डाक्टरों ने यह जानकारी दी. हुमा जौहर टाउन लाहौर स्थित यूनिवर्सिटी आफ मैनेजमेंट में एप्लाइड साइकोलोजी की लेक्चरार है. उसके पिता शाहिद फारुकी ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी की अगले माह शादी होने वाली थी.पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है. पुलिस अधीक्षक मलिक अवैस ने यह जानकारी दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >