ग्लू इंजेक्शन लगाने से मस्तिष्क के नुकसान पहुंचने पर लड़की को मिलेगा मुआवजा

लंदन : लंदन के एक मशहूर बाल अस्पताल ने एक लड़की को 46 लाख अमेरिकी डॉलर देने की बात पर सहमति व्यक्त की है. दुर्घटनावश इस लड़की को ग्लू का इंजेक्शन दे दिया गया था जिससे उसके दिमाग को क्षति पहुंची थी.10 वर्षीय माइशा नजीब का 2010 में ग्रेट ओरमंड स्टरीट अस्पताल में एक ऑपरेशन […]

लंदन : लंदन के एक मशहूर बाल अस्पताल ने एक लड़की को 46 लाख अमेरिकी डॉलर देने की बात पर सहमति व्यक्त की है. दुर्घटनावश इस लड़की को ग्लू का इंजेक्शन दे दिया गया था जिससे उसके दिमाग को क्षति पहुंची थी.10 वर्षीय माइशा नजीब का 2010 में ग्रेट ओरमंड स्टरीट अस्पताल में एक ऑपरेशन किया गया था। ऑपरेशन के दौरान रक्त स्राव वाली रक्त वाहिकाएं बंद करने के लिए ग्लू इंजेक्शन लगाया गया था.

लड़की के मस्तिष्क की एक धमनी में डाई भी प्रविष्ट करायी जानी थी लेकिन दोनों सिरिंज मिल गये जिससे उसके मस्तिष्क को स्थायी क्षति पहुंची.लंदन उच्च न्यायालय के न्यायाधीश विलियम ब्रिटलेस ने कल ग्रेट ओरमंड स्टरीट अस्पताल फॉर चिल्ड्रेन एनएचएस ट्रस्ट अस्पताल को 29 करोड़ 7 लाख रुपये :46 लाख डॉलर: मुआवजा देने का आदेश दिया.माइशा को 19 साल की होने तक हर साल 3,83,000 पाउंड या 4 करोड़ 2 लाख रुपये मिलेंगे। 19 साल से ज्यादा की होने पर उसे जिंदगी भर हर साल 4,23,000 पाउंड या 4 करोड़ 44 लाख रुपये मिलते रहेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >