अपने भाषण में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी प्राथमिकताएं बताएंगे ओबामा

वाशिंगटन : मंगलवार को अपने संबोधन में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी प्राथमिकताओं के बारे में बता सकते हैं. कांग्रेस में ओबामा के भाषण की पूर्व संध्या पर अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए कहा कि इनमें विशेष रुप से अफगानिस्तान का मुद्दा शामिल होने की संभावना है. व्हाइट हाउस के एक […]

वाशिंगटन : मंगलवार को अपने संबोधन में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी प्राथमिकताओं के बारे में बता सकते हैं. कांग्रेस में ओबामा के भाषण की पूर्व संध्या पर अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए कहा कि इनमें विशेष रुप से अफगानिस्तान का मुद्दा शामिल होने की संभावना है.

व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने प्रेट्र को बताया, ‘‘हमें उम्मीद है कि राष्ट्रपति अफगानिस्तान समेत दूसरी राष्ट्रीय सुरक्षा प्राथमिकताओं के बारे में बताएंगे.’’ अपने भाषण में ओबामा नई राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति की व्यापक रुपरेखा की ओर संकेत कर सकते हैं और अपने बाकी बचे कार्यकाल के लिए विदेश नीति की प्राथमिकताओं की पहचान कर सकते हैं.

इस बीच व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जे कार्नी ने कहा कि 2014 अमेरिकी राष्ट्रपति के लिए ‘कारवाई का साल’ होगा और यह बात उनके भाषण में दिखेगी. उन्होंने एबीसी न्यूज को दिए एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘हमने 2013 में देखा कि अमेरिकी जनता की अपेक्षाएं उस तरह पूरी नहीं हुईं जैसी होनी चाहिए थीं.’’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >