मिस्र संसदीय चुनाव से पहले राष्ट्रपति चुनाव कराएगा :राष्ट्रपति

काहिरा : मिस्र के अंतरिम राष्ट्रपति अदली मंसूर ने आज घोषणा की कि देश में इस साल संसदीय चुनाव से पहले राष्ट्रपति चुनाव कराए जाएंगे. पहले राष्ट्रपति चुनाव कराए जाने के लिए उठाए गए इस कदम से सेना प्रमुख अब्देल फतह अल शीशी के आसानी से निर्वाचित होने का मार्ग प्रशस्त हो सकता है. मंसूर […]

काहिरा : मिस्र के अंतरिम राष्ट्रपति अदली मंसूर ने आज घोषणा की कि देश में इस साल संसदीय चुनाव से पहले राष्ट्रपति चुनाव कराए जाएंगे. पहले राष्ट्रपति चुनाव कराए जाने के लिए उठाए गए इस कदम से सेना प्रमुख अब्देल फतह अल शीशी के आसानी से निर्वाचित होने का मार्ग प्रशस्त हो सकता है.

मंसूर ने टीवी पर अपने संबोधन में कहा कि उन्होंने राजनीतिक दलों के साथ कई वार्ताएं की है जिसमें दिखा कि कई दल पहले राष्ट्रपति चुनाव कराना चाहते हैं और मैंने उनकी मांगों को पूरा करने के लिए इस बात की मंजूरी दे दी. सेना समर्थित अंतरिम सरकार ने कहा है कि चुनाव से साल के अंत तक लोकतांत्रिक शासन स्थापित होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >