पाकिस्तान में मची है बॉलीवुड की धूम

लाहौर: पूरे पाकिस्तान में एक ओर जहां बॉलीवुड की फिल्में मनोरंजन की चाहत रखने वालों और सिनेमा घर मालिकों के चेहरे पर मुस्कान ला रही हैं वहीं दूसरी ओर स्थानीय निर्माता-निर्देशक उनके आयात पर प्रतिबंध लगाने का प्रयास कर रहे हैं. चार दशक के प्रतिबंध के बाद पिछले वर्ष पाकिस्तान में बॉलीवुड की 16 फिल्में […]

लाहौर: पूरे पाकिस्तान में एक ओर जहां बॉलीवुड की फिल्में मनोरंजन की चाहत रखने वालों और सिनेमा घर मालिकों के चेहरे पर मुस्कान ला रही हैं वहीं दूसरी ओर स्थानीय निर्माता-निर्देशक उनके आयात पर प्रतिबंध लगाने का प्रयास कर रहे हैं.

चार दशक के प्रतिबंध के बाद पिछले वर्ष पाकिस्तान में बॉलीवुड की 16 फिल्में रिलीज की गईं. पाकिस्तान में भी लोगों को आमिर खान अभिनीत ‘धूम 3’ खूब रास आयी. आलम यह है कि फिल्म अभी भी लोगों को सिनेमा घरों तक खींच रही है. दो मशहूर सिनेमा घरों के मालिक रमजान शेख नेबताया, ‘‘भारतीय फिल्मों के कारण ही लाहौर में नए सिनेमा घरों का निर्माण हो रहा है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं भी शहर में एक और सिनेमा हॉल बनाने वाला हूं. मेरे दोनों सिनेमा घरों में ‘धूम 3’ चार शो में चल रही है और सभी हाउसफुल रहे. लोग अभी भी उसे देखने का प्रयास कर रहे हैं.’’

पाकिस्तान में 56 स्क्रीन पर रिलीज की गई ‘धूम 3’ की पहले दिन की कमायी दो करोड़ रुपए की थी जिसकी कमायी पाकिस्तानी रिकार्ड सेटिंग फिल्म ‘वार’ के मुकाबले कहीं ज्यादा है. ‘वार’ की कुल कमायी 1.14 करोड़ रुपए रही. पाकिस्तानी बॉक्स-अफिस पर ‘राम-लीला’, ‘आशिकी 2’ और ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ ने भी अच्छा व्यवसाय किया. हालांकि भारतीय सिनेमा के आलोचकों ने इनके प्रदर्शन का विरोध किया और इनपर प्रतिबंध लगाने के लिए अदालत पहुंच गए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >