गूगल ने कहा रकावट के लिए खेद है....

सान फ्रांसिस्को (अमेरिका): दुनियाभर में तमाम तरह की इंटरनेट आधारित सेवाओं के लिये इस्तेमाल की जाने वाली इंटरनेट सर्चइंजन की गूगल सेवाओं में आज कुछ समय के लिए व्यावधान पैदा हो गया. गूगल ने इसके लिए माफी मांगी है. समझा जाता है कि सेवाओं में साफ्टवेयर की गड़बड़ी के कारण यह व्यावधान पैदा हुआ. गूगल […]

सान फ्रांसिस्को (अमेरिका): दुनियाभर में तमाम तरह की इंटरनेट आधारित सेवाओं के लिये इस्तेमाल की जाने वाली इंटरनेट सर्चइंजन की गूगल सेवाओं में आज कुछ समय के लिए व्यावधान पैदा हो गया. गूगल ने इसके लिए माफी मांगी है. समझा जाता है कि सेवाओं में साफ्टवेयर की गड़बड़ी के कारण यह व्यावधान पैदा हुआ.

गूगल इंजीनियरिंग के उपाध्यक्ष बेन ट्रेनॉर ने अपने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा ‘‘आज दिन में करीब 25 मिनट के लिये गूगल की सेवाओं का फायदा नहीं मिल सका. इस दौरान गूगल सेवाओं का इस्तेमाल करने वालों को इंटरनेट पर जीमेल, गूगलप्लस, कैलेंडर तक पहुंचने और दस्तावेजों को ढूढने में परेशानी हुई.उन्होंने माना कि ‘‘ गूगल की सुविधाओं का इस्तेमाल करने वाले करीब 10 प्रतिशत लोगों को तो आधे घंटे तक इस तरह की समस्या का सामना करना पड़ा.’’ गूगल ने हालांकि जीमेल की गड़बड़ी के बारे में पूरा ब्यौरा नहीं दिया लेकिन सेवा में आई इस गड़बड़ी की वजह से संभवत: लाखों की संख्या में लोग प्रभावित हुये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >