भारतीय अमेरिकी ने वित्तीय जालसाजी मामले में खुद को निर्दोष बताया

न्यूयार्क : राष्ट्रपति बराक ओबामा पर आलोचनात्मक वृतचित्र का निर्माण करने वाले भारतीय मूल के अमेरिकी लेखक दिनेश डिसूजा ने एक अमेरिकी अदालत में अपने उपर लगे संघीय वित्तीय कानूनों का उल्लंघन करने के आरोपों को खारिज किया है और खुद के निर्दोष होने का दावा किया है. मैनहटन में रहने वाले और भारत में […]

न्यूयार्क : राष्ट्रपति बराक ओबामा पर आलोचनात्मक वृतचित्र का निर्माण करने वाले भारतीय मूल के अमेरिकी लेखक दिनेश डिसूजा ने एक अमेरिकी अदालत में अपने उपर लगे संघीय वित्तीय कानूनों का उल्लंघन करने के आरोपों को खारिज किया है और खुद के निर्दोष होने का दावा किया है.

मैनहटन में रहने वाले और भारत में पैदा हुए संघीय अभियोजक प्रीत भराड़ा ने 52 वर्षीय डीसूजा पर वर्ष 2012 में रिपब्लिकन वेंडी लोंग के अमेरिकी सीनेट के प्रचार अभियान में गैर कानूनी योगदान देने के आरोप लगाए.

मुंबई निवासी डीसूजा को कल संघीय अदालत में पेश किया गया जहां उन्होंने 20 हजार डालर के गैर कानूनी प्रचार अभियान में योगदान के आरोप में खुद के निर्दोष होने संबंधी एक करार किया.यदि उन्हें दोषी पाया गया तो सात साल की जेल की सजा का सामना करना पड़ेगा.डीसूजा को पांच लाख डालर के बांड पर रिहा किया गया था और अमेरिका के भीतर उनकी आवाजाही भी सीमित कर दी गयी थी.इस मामले में अगली सुनवाई मार्च में होगी.

अमेरिकी कानूनों के तहत कोई भी व्यक्ति किसी राजनीतिक उम्मीदवार को अधिकतम पांच हजार डालर की राशि दान दे सकता है. प्राइमरी प्रचार के लिए 2500 डालर और आम चुनाव प्रचार के लिए 2500 डालर.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >