भारतीय अमेरिकी फिजियोथैरेपिस्ट को दस साल की जेल

न्यूयार्क : भारतीय मूल के एक अमेरिकी फिजियोथैरेपिस्ट को करोड़ों डालर के स्वास्थ्य सेवा घोटाले और धन की हेराफेरी मामले में दस साल जेल की सजा सुनायी गयी है और इसके साथ ही नुकसान की भरपाई के लिए भी एक करोड़ डालर जमा कराने को कहा गया है. मिशिगन निवासी 39 वर्षीय चिरागदीप गुप्ता को […]

न्यूयार्क : भारतीय मूल के एक अमेरिकी फिजियोथैरेपिस्ट को करोड़ों डालर के स्वास्थ्य सेवा घोटाले और धन की हेराफेरी मामले में दस साल जेल की सजा सुनायी गयी है और इसके साथ ही नुकसान की भरपाई के लिए भी एक करोड़ डालर जमा कराने को कहा गया है.

मिशिगन निवासी 39 वर्षीय चिरागदीप गुप्ता को अमेरिकी जिला जज डेनिस पेज हुड ने मिशिगन के पूर्वी जिले में यह सजा सुनायी.गुप्ता को इस मामले में 120 महीने की सजा भुगतने के साथ ही तीन साल की निगरानी रिहाई अवधि भी पूरी करनी होगी. इसके साथ ही उसे एक करोड़ डालर की राशि भी हर्जाने के रुप में जमा करानी होगी.इस मामले में करीब एक करोड़ 10 लाख डालर की हेराफेरी की गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >