दावोस: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने आज कहा कि भारत और चीन जैसे देशों के पास गरीबी से निपटने के लिये संसाधन हैं और वित्तीय सहायता उन देशों को दिये जाने की जरुरत है जो अकाल और लड़ाई का सामना कर रहे हैं.
विश्व आर्थिक मंच में कैमरन ने कहा कि जब सहायता बजट के उपयोग का मामला आता है तो उसे उन देशों को देना चाहिए जो युद्ध, लड़ाई या अकाल का सामना कर रहे हैं तथा जहां विकास की संभावना नहीं है.
उन्होंने कहा, ‘‘..यही कारण हैं हमने भारत या चीन से सहायता बजट वापस लिया है.’’कैमरन ने कहा, ‘‘यह सही है कि भारत और चीन में बड़ी संख्या में गरीब हैं. लेकिन भारत और चीन के पास इससे निपटने के लिये संसाधन तथा क्षमता है.’’ उन्होंने कहा कि इसीलिए सहायता उन देशों को देनी चाहिए जिन्हें इसकी जरुरत है.
