फ्लोरिडा : नासा के अत्याधुनिक संचार उपग्रहों का बेड़ा और बड़ा हो गया है क्योंकि अमेरिकी अंतरिक्ष अनुसंधान एजेंसी ने एक नया संचार उपग्रह प्रक्षेपित किया है.बीती रात एक मानव रहित रॉकेट का प्रक्षेपण किया गया. सर्द हवाओं के बीच साफ आसमान को चीरते हुए यह रॉकेट अपने साथ नवीनतम, तीसरी पीढ़ी का ‘‘ट्रैकिंग एंड डाटा रिले सैटेलाइट’’ (टीडीआरएस )ले कर गया.
नासा ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन और हब्बल अंतरिक्ष दूरबीन की मदद के लिए टीडीआरएस उपग्रह का उपयोग किया। यह नेटवर्क 35,886 किमी की उंचाई पर, भूमध्य रेखा के उपर अलग अलग जगहों पर है. इसमें अंतरिक्ष स्टेशन और इसमें रह रहे छह लोगों के बीच दोतरफा संपर्क बना हुआ है.
टीडीआरएस प्रणाली इतनी महत्वपूर्ण है कि इसे राष्ट्रीय संपदा माना जाता है. नासा के ‘‘अंतरिक्ष संवार एवं नौवहन’’ मामलों के सहायक उप प्रशासक बदरी यूनिस ने बताया कि टीडीआरएस सैटेलाइट से मिलने वाले सतत कवरेज के बिना आज का मानव अंतरिक्ष कार्यक्रम असंभव नहीं तो कठिन जरुर है.
यूनिस ने बताया ‘‘हमें न केवल 100 फीसदी वैश्विक कवरेज मिल रहा है बल्कि वास्तविक समय पर भी मिल रहा है. इस सहयोग के बिना, हमें केवल 10 से 15 फीसदी कवरेज ही मिलता.’’नासा ने अपना पहला टीडीआरएस 1983 में एक अंतरिक्ष शटल पर लगा कर प्रक्षेपित किया था. उसका आखिरी सैटेलाइट टीडीआरएस..11 जनवरी 2013 में प्रक्षेपित हुआ था.
