पाकिस्तान को आर्थिक मदद रोकने वाले कानून की अमेरिका कर रहा है समीक्षा

वाशिंगटन : अमेरिका ने कहा है कि वह पाकिस्तान को आर्थिक मदद रोकने वाले कानून की समीक्षा कर रहा है.यह कानून कांग्रेस ने पिछले सप्ताह पारित किया है. इसमें पाकिस्तान को दी जाने वाली 3.3 करोड़ डालर की मदद तब तक रोकने की बात कही गई है जब तक अलकायदा सरगना ओसामा बिन लादेन को […]

वाशिंगटन : अमेरिका ने कहा है कि वह पाकिस्तान को आर्थिक मदद रोकने वाले कानून की समीक्षा कर रहा है.यह कानून कांग्रेस ने पिछले सप्ताह पारित किया है. इसमें पाकिस्तान को दी जाने वाली 3.3 करोड़ डालर की मदद तब तक रोकने की बात कही गई है जब तक अलकायदा सरगना ओसामा बिन लादेन को पकड़ने में सीआईए की मदद करने वाले डॉक्टर शकील अफरीदी को रिहा नहीं कर दिया जाता.अमेरिकी विदेश मंत्रलय की उप प्रवक्ता मैरी हर्फ ने कल यहां संवाददाताओं से कहा कि डॉ अफरीदी के साथ किया गया सलूक और उन्हें जेल में रखा जाना अन्यायपूर्ण और अवांछित है.

उन्होंने कहा ‘‘हम कानून की भाषा की समीक्षा कर रहे हैं और निश्चित रुप से हम कानून का पालन करेंगे.’’कांग्रेस ने कुल 1.1 ट्रिलियन डालर व्यय करने संबंधी विधेयक को मंजूरी दे दी ,लेकिन इसमें से पाकिस्तान को दी जाने वाली 3.3 करोड़ डालर की आर्थिक सहायता पर अफरीदी की रिहाई तक रोक लगा दी गई है.पाकिस्तान ने अफरीदी की रिहाई की संभावना नकारते हुए कल कहा कि यह मामला अदालत में विचाराधीन है और अफरीदी के भविष्य का फैसला अदालत ही करेगी.

अमेरिकी कमांडो ने पाकिस्तान के एबटाबाद में छिपे ओसामा बिन लादेन को मई 2011 में मार डाला था। बिन लादेन के मारे जाने के तत्काल बाद अफरीदी को गिरफ्तार कर लिया गया था। उन्हें अमेरिकी हमले में मदद करने के लिए नहीं बल्कि प्रतिबंधित लश्कर ए इस्लाम संगठन के साथ कथित रिश्तों के लिए दोषी ठहराया गया था.फिलहाल अफरीदी पेशावर की एक जेल में बंद हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >