पेशावर : बम निरोधक दस्ते ने आज पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिम भाग में स्थित पेशावर शहर में एक निर्माणाधीन फ्लाईओवर के निकट आतंकवादियों द्वारा लगाए गए एक पांच किलोग्राम के बम(आईईडी )को निष्क्रिय कर एक आतंकी षडयंत्र को नाकाम कर दिया.पुलिस सूत्रों ने बताया कि जैसे ही बम के बारे में सूचना प्राप्त हुई, फौरन बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया.
उन्होंने बताया कि यह दस्ता घटनास्थल पर पहुंचा और इसने इस आईईडी को निष्क्रिय कर दिया.पुलिस ने कहा कि यह आईईडी एक टाइमर के साथ फिट किया गया था और इसका वजन पांच किलोग्राम था.उन्होंने बताया कि इस इलाके को पुलिस ने घेर लिया गया है, क्योंकि मामले की जांच चल रही है.
