पाकिस्तान में विस्फोट से 23 लोगों की मौत

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में आज शिया श्रद्धालुओं को निशाना बनाकर किए गए बम धमाके में कम से कम 23 लोगों की मौत हो गई. अधिकारियों ने बताया कि श्रद्धालुओं की बस को निशाना बनाकर यह विस्फोट मसतुंग जिले के डारीन गढ़ इलाके में किया गया. विस्फोट के साथ गोलीबारी भी की गई. […]

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में आज शिया श्रद्धालुओं को निशाना बनाकर किए गए बम धमाके में कम से कम 23 लोगों की मौत हो गई. अधिकारियों ने बताया कि श्रद्धालुओं की बस को निशाना बनाकर यह विस्फोट मसतुंग जिले के डारीन गढ़ इलाके में किया गया. विस्फोट के साथ गोलीबारी भी की गई.

हमले में 23 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की गई है. अधिकारियों ने कहा कि हमले में 32 अन्य लोग घायल भी हुए हैं. किसी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >