दलाई लामा से मिलीं लेडी गागा, देखें वीडियो

लॉस एंजिलिस : अमेरिकी गायिका लेडी गागा ने इंडियानापोलिस में संपन्न यूएस कांफ्रेंस ऑफ मेयर्स में उपस्थित लोगों के समक्ष तिब्बत के अध्यात्मिक नेता दलाई लामा के साथ करुणा और चिंतन को लेकर संक्षिप्त बातचीत की. यूएसए टुडे ने आज खबर दी है कि कल हुई उनकी 20 मिनट की बातचीत को फेसबुल लाइव पर […]

लॉस एंजिलिस : अमेरिकी गायिका लेडी गागा ने इंडियानापोलिस में संपन्न यूएस कांफ्रेंस ऑफ मेयर्स में उपस्थित लोगों के समक्ष तिब्बत के अध्यात्मिक नेता दलाई लामा के साथ करुणा और चिंतन को लेकर संक्षिप्त बातचीत की.

यूएसए टुडे ने आज खबर दी है कि कल हुई उनकी 20 मिनट की बातचीत को फेसबुल लाइव पर साझा किया गया था. विश्व भर में अन्याय से निपटने के बारे में गागा (30) के सवालों का दलाई लामा ने जवाब दिया.

उन्होंने कहा, ‘हम एक सामाजिक प्राणी हैं, ऐसे में व्यक्तियों का भविष्य पूरी तरह से समुदाय पर निर्भर करता है.’

उन्होंने सलाह देते हुये कहा, ‘एक बार दुखद स्थिति होती है, टालें नहीं (लेकिन) इसे व्यापक गहरायी के साथ देखें अगर आप व्यापक नजरिए से देखेंगे तो कई सकारात्मक चीजें हो रही हैं. अगर आप वास्तव में बारीकी से देखें तो यह असहनीय लगता है. लेकिन आप व्यापक तरीके से देखें तो वहां कई अन्य सकारात्मक चीजें होती हैं.’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >