सीरिया शांति सम्मेलन के लिए ईरान को आमंत्रित किया गया: बान

संयुक्त राष्ट्र : संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की मून ने कहा कि सीरिया में तीन साल से जारी युद्ध के खात्मे के प्रयासों में एक ‘‘सकारात्मक एवं रचनात्मक भूमिका’’ निभाने के ईरान के वादे के बाद उसे इस हफ्ते होने वाले सीरिया शांति सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया गया. बान ने […]

संयुक्त राष्ट्र : संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की मून ने कहा कि सीरिया में तीन साल से जारी युद्ध के खात्मे के प्रयासों में एक ‘‘सकारात्मक एवं रचनात्मक भूमिका’’ निभाने के ईरान के वादे के बाद उसे इस हफ्ते होने वाले सीरिया शांति सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया गया.

बान ने कल कहा कि ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जावेद जरीफ के साथ गहन वार्ता के बाद उन्होंने ईरान को बाद में आमंत्रित किया और जरीफ सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए तैयार हो गए.ईरान के सम्मेलन में शामिल होने के साथ सीरिया में युद्ध से जुड़े सभी महत्वपूर्ण देश अब बुधवार को स्विट्जरलैंड के मांट्रेयो में होने वाले सम्मेलन में हिस्सा लेंगे.

राष्ट्रपति बशर अल असद की सरकार और विपक्ष के बीच शुक्रवार को जिनीवा में बातचीत शुरु होने वाली है.संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने कहा कि ईरान के विदेश मंत्री इस बात पर सहमत हुए कि वार्ताओं का उद्देश्य पारस्परिक मंजूरी से सीरिया में पूरी कार्यकारी शक्तियों के साथ एक अस्थायी सरकारी निकाय की स्थापना है. उन्होंने कहा, ‘‘इसी आधार पर विदेश मंत्री जरीफ ने वादा किया कि ईरान मांट्रेयो में एक सकारात्मक एवं रचनात्मक भूमिका निभाएगा.’’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >