बैंकॉक में रैली में हमला, 28 घायल

बैंकॉक: थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सरकार विरोधी रैली के दौरान आज हुए दो धमाकों में कम से कम 28 लोग घायल हो गए.विस्फोट और गोलीबारी बैंकॉक के विक्टरी मान्यूमेंट इलाके में हुई. यह स्थान बीते सोमवार से सरकार विरोधी प्रदर्शनों का केंद्र बना हुआ है.‘एरावान एमरजेंसी सेंटर’ ने एक बयान में कहा, ‘‘विक्टरी मान्यूमेंट […]

बैंकॉक: थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सरकार विरोधी रैली के दौरान आज हुए दो धमाकों में कम से कम 28 लोग घायल हो गए.विस्फोट और गोलीबारी बैंकॉक के विक्टरी मान्यूमेंट इलाके में हुई. यह स्थान बीते सोमवार से सरकार विरोधी प्रदर्शनों का केंद्र बना हुआ है.‘एरावान एमरजेंसी सेंटर’ ने एक बयान में कहा, ‘‘विक्टरी मान्यूमेंट पर दो विस्फोट और गोलीबारी हुई है. शुरुआती जानकारी के अनुसार 28 लोग घायल हुए हैं.

हम अधिक जानकारी एकत्र कर रहे हैं.’’ घायलों में एक पत्रकार भी शामिल है. सभी घायलों को अलग अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. सात लोगों की हालत गंभीर बताई गई है.‘पीपुल्स डेमोक्रेटिक रिफॉर्म कमिटी’ के प्रमुख नेता थावार्न सेनमीम ने कहा कि एक अज्ञात हमलावर ने रैली स्टेज के पीछे विस्फोटक डिवाइस भेजा और भाग निकला.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >