इस्राइल ने गाजा पट्टी पर हवाई हमला किया

यरुशलम : इस्राइली सेना ने बीती रात गाजा पट्टी पर दो हवाई हमले किए. यह सैन्य कार्रवाई दक्षिणी इस्राइल में रॉकेट हमले के बाद की गई है. सेना ने एक बयान में कहा, ‘‘गाजा पट्टी के उत्तरी और मध्य हिस्से में स्थित आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर हमले किए गए.’’ बयान में कहा गया है […]

यरुशलम : इस्राइली सेना ने बीती रात गाजा पट्टी पर दो हवाई हमले किए. यह सैन्य कार्रवाई दक्षिणी इस्राइल में रॉकेट हमले के बाद की गई है. सेना ने एक बयान में कहा, ‘‘गाजा पट्टी के उत्तरी और मध्य हिस्से में स्थित आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर हमले किए गए.’’

बयान में कहा गया है कि यह कार्रवाई रॉकेट हमले के जवाब में की गई है. इसी तरह से बुधवार रात भी इस्राइल ने गाजा पर जवाबी हमला किया था जिसमें एक महिला और चार बच्चे घायल हो गए थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >