पाक के पूर्व पीएम पर रेंटल पावर घोटाले में आरोप तय

इस्लामाबाद : पाकिस्तान की एक अदालत ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजा परवेज अशरफ पर छह अन्य लोगों के खिलाफ 22 अरब के रेंटल पावर घोटाले में आरोप तय किए हैं. पूर्व जल और बिजली के संघीय मंत्री समेत सभी आरोपियों ने जवाबदेही अदालत के समक्ष आरोपों से इनकार किया. सुनवाई कर रही पीठ ने […]

इस्लामाबाद : पाकिस्तान की एक अदालत ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजा परवेज अशरफ पर छह अन्य लोगों के खिलाफ 22 अरब के रेंटल पावर घोटाले में आरोप तय किए हैं. पूर्व जल और बिजली के संघीय मंत्री समेत सभी आरोपियों ने जवाबदेही अदालत के समक्ष आरोपों से इनकार किया.

सुनवाई कर रही पीठ ने राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो से कहा है कि वह मामले की अगली सुनवाई में सभी प्रासंगिक सबूत पेश करे. अगली सुनवाई 4 फरवरी को होनी है. इसके बाद अशरफ ने कहा कि मीडिया द्वारा किया गया उनका चरित्र हनन बहुत दुखद है. उन्होंने यह भी कहा कि उनके हाथ साफ हैं और उन्होंने अपने कर्तव्य का निवर्हन पूरी ईमानदारी के साथ किया है.

इस मामले की वजह से उन्हें ‘रेंटल राजा’ का उपनाम मिल गया है. उनके वकील फारुक एच नाइक ने कहा कि अशरफ पर तीन अपराधों के आरोप लगे हैं. ‘‘इससे साबित होता है कि उन्होंने राजकोषीय खजाने को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया और न ही वे किसी भ्रष्टाचार में लिप्त थे.’’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >