प्रदर्शनकारियों ने थाईलैंड में बंद शुरु किया

बैंकाक: सरकार विरोधी प्रदर्शनकारी थाईलैंड की राजधानी बैंकाक में बंद आयोजित करने तथा प्रधानमंत्री यिंगलुकम शिनवात्र पर इस्तीफे के लिये दबाव बनाने के इरादे से आज यहां एकत्रित हुए.पुलिस ने बताया कि कल देर रात यहां चाएंग वत्ताना रैली स्थल में एक अवरोधक पर पहरा दे रहे एक प्रदर्शनकारी को मोटरसाइकिल सवार एक अज्ञात बंदूकधारी […]

बैंकाक: सरकार विरोधी प्रदर्शनकारी थाईलैंड की राजधानी बैंकाक में बंद आयोजित करने तथा प्रधानमंत्री यिंगलुकम शिनवात्र पर इस्तीफे के लिये दबाव बनाने के इरादे से आज यहां एकत्रित हुए.पुलिस ने बताया कि कल देर रात यहां चाएंग वत्ताना रैली स्थल में एक अवरोधक पर पहरा दे रहे एक प्रदर्शनकारी को मोटरसाइकिल सवार एक अज्ञात बंदूकधारी ने गोली मारकर घायल कर दिया.

विपक्षी डेमोकेट्र पार्टी दो माह से यिंगलुक सरकार के खिलाफ आवाज उठा रही है और विरोध मार्च निकाल रही है. पार्टी ने दो दशक से चुनाव नहीं लड़ा है. प्रदर्शनकारी चाहते हैं कि यिंगलुक और उनका भाई पूर्व प्रधानमंत्री थाक्सिन शिनवात्र थाई राजनीति से बाहर हो जाएं. थाक्सिन को 2006 के तख्तापलट में सत्ता से बाहर कर दिया गया था और तब से वह दुबई में आत्मनिर्वासित जीवन व्यतीत कर रहे हैं.

यिंगलुक ने विपक्ष के प्रदर्शन को देखते हुए दो फरवरी को मध्यावधि चुनाव का ऐलान किया है लेकिन विपक्ष ने कहा है कि वह उसका बहिष्कार करेगा. शहर को बंद कराने का यह पहला बड़ा विरोध प्रदर्शन है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >