ऑस्ट्रेलिया : जंगल में लगी आग, एक की मौत, 27 घर खाक

पर्थ : ऑस्ट्रेलिया के पश्चिमी तटीय शहर पर्थ के निकट जंगल में लगी आग से एक व्यक्ति की मौत हो गयी और कम से कम 27 मकान नष्ट हो गये. पर्थ के पूर्वी छोर पर उपनगर होवेआ में एक घर में आग लगने से एक व्यक्ति की कल मौत हो गयी. एंबुलेंस सेवा ने कहा […]

पर्थ : ऑस्ट्रेलिया के पश्चिमी तटीय शहर पर्थ के निकट जंगल में लगी आग से एक व्यक्ति की मौत हो गयी और कम से कम 27 मकान नष्ट हो गये. पर्थ के पूर्वी छोर पर उपनगर होवेआ में एक घर में आग लगने से एक व्यक्ति की कल मौत हो गयी. एंबुलेंस सेवा ने कहा कि अपने घर को आग से बचाने की कोशिश में व्यक्ति की मौत हुयी.

राज्य दमकल सेवा ने एक बयान में 27 घरों के खाक होने की पुष्टि की. इस संख्या में और इजाफा हो सकता है क्योंकि नुकसान का आकलन अभी जारी है. सेवा ने कहा कि आग से झुलसे दो दमकलकर्मियों का उपचार चल रहा है. आग बुझाने में करीब 150 दमकलकर्मी जुटे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >