चीन की दबंगई,फिर किया विवादित द्वीप क्षेत्र में प्रवेश

तोक्यो : पूर्वी चीन सागर में जापान के नियंत्रण वाले विवादित द्वीप जलक्षेत्र में आज चीन के तीन जहाजों ने प्रवेश किया. जापान के तटरक्षक बल ने कहा कि इस साल चीन की ओर से इस तरह की यह पहली घुसपैठ है. बल के अनुसार चीनी तटरक्षक के तीन जहाज सेंकाकू द्वीप समूह के जलक्षेत्र […]

तोक्यो : पूर्वी चीन सागर में जापान के नियंत्रण वाले विवादित द्वीप जलक्षेत्र में आज चीन के तीन जहाजों ने प्रवेश किया. जापान के तटरक्षक बल ने कहा कि इस साल चीन की ओर से इस तरह की यह पहली घुसपैठ है.

बल के अनुसार चीनी तटरक्षक के तीन जहाज सेंकाकू द्वीप समूह के जलक्षेत्र में 12 नॉटिकल मील अंदर तक घुस गए. चीन भी इस द्वीप पर अपना दावा करता है और वह इसे दिआओयुस द्वीप कहता है. ये जहाज विवादित जलक्षेत्र में करीब दो घंटे तक रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >