देवयानी को अब नहीं है राजनयिक छूट, जारी हो सकता है गिरफ्तारी वारंट: अमेरिका

वाशिंगटन : अमेरिका ने कहा है कि नई दिल्ली लौट चुकी भारतीय राजनयिक देवयानी खोबरागड़े को अब राजनयिक छूट नहीं है और उनके खिलाफ एक गिरफ्तारी वारंट जारी किया जा सकता है. अमेरिकी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता जेन साकी ने कल संवाददाताओं को बताया, ‘‘उनके :खोबरागड़े के: की रवानगी से पहले उन्हें और भारत सरकार […]

वाशिंगटन : अमेरिका ने कहा है कि नई दिल्ली लौट चुकी भारतीय राजनयिक देवयानी खोबरागड़े को अब राजनयिक छूट नहीं है और उनके खिलाफ एक गिरफ्तारी वारंट जारी किया जा सकता है.

अमेरिकी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता जेन साकी ने कल संवाददाताओं को बताया, ‘‘उनके :खोबरागड़े के: की रवानगी से पहले उन्हें और भारत सरकार को बता दिया गया था कि उन्हें अदालत की पेशी के अलावा अमेरिका वापसी की इजाजत नहीं होगी.’’

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘उनका नाम वीजा और आव्रजन लुकआउट प्रणालियों में डाला जाएगा ताकि भविष्य में उन्हें कोई सामान्य वीजा जारी होने से रोका जा सके और उनकी वापसी पर उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हो सके.’’ प्रवक्ता ने कहा कि खोबरागड़े की अमेरिका से रवानगी की वजह से 39 वर्षीय राजनयिक के खिलाफ आरोपों में परिवर्तन नहीं हुआ है.

गुरुवार को खोबरागड़े के खिलाफ न्यूयार्क की अदालत में अभियोग लगाये गए थे जिनमें उन पर वीजा धोखाधड़ी और गलत जानकारी देने का आरोप लगाया गया था. विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने बताया ‘‘आरोप यथावत हैं. ऐसे प्रत्येक मामले में मानक प्रक्रिया हैं जिनका हम पूरी तरह पालन करते हैं.’’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >