मुशर्रफ का दिल 18 साल के लड़के की तरह

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में सरकारी अभियोजक ने आज कहा कि पूर्व सैन्य शासक परवेज मुशर्रफ की चिकित्सा रिपोर्ट से किसी बीमारी का पता नहीं चलता है.अभियोजक अकरम शेख ने विशेष अदालत से कहा कि 70 साल के मुशर्रफ को सम्मन किया जाए. उन्होंने कहा कि अस्पताल में भर्ती होने के बाद से मुशर्रफ की एंजियोग्राफी नहीं […]

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में सरकारी अभियोजक ने आज कहा कि पूर्व सैन्य शासक परवेज मुशर्रफ की चिकित्सा रिपोर्ट से किसी बीमारी का पता नहीं चलता है.अभियोजक अकरम शेख ने विशेष अदालत से कहा कि 70 साल के मुशर्रफ को सम्मन किया जाए.

उन्होंने कहा कि अस्पताल में भर्ती होने के बाद से मुशर्रफ की एंजियोग्राफी नहीं की गई है. बीते दो जनवरी को मुशर्रफ को रावलपिंडी के एक सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था.शेख ने कहा कि इससे साबित होता है कि मुशर्रफ की हालत गंभीर नहीं है और चिकित्सा रिपोर्ट को देखकर लगता है कि यह किसी खिलाड़ी की है तथा उनका हृदय 18 साल के लड़के की तरह है.

साल 2007 में आपातकाल लगाने के मामले में मुशर्रफ के खिलाफ राष्ट्रद्रोह की सुनवाई हो रही है.मुशर्रफ के वकील अनवर मंसूर खान ने आज अदालत से कहा कि बीती रात उन्हें इस मामले से अलग होने की धमकी दी गई है, जबकि कराची में उनके ड्राइवर को ‘प्रताड़ित’ किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >