पूर्व मिस वेनेजुएला मोनिका स्पीयर की गोली मारकर हत्या

काराकास :पूर्व मिस वेनेजुएला और अभिनेत्री मोनिका स्पीयर की एक डकैती की वारदात के दौरान गोली मारकार हत्या कर दी गई. वह 29 साल की थी. वारदात के समय स्पीयर की पांच वर्षीय बेटी उनके साथ थी. एक वेबसाइट मुताबिक, घटना सोमवार को हुई, जब स्पीयर की कार प्यूर्टो कैबेलो-वेलेनसिया हाइवे पर खराब हो गई. […]

काराकास :पूर्व मिस वेनेजुएला और अभिनेत्री मोनिका स्पीयर की एक डकैती की वारदात के दौरान गोली मारकार हत्या कर दी गई. वह 29 साल की थी. वारदात के समय स्पीयर की पांच वर्षीय बेटी उनके साथ थी.

एक वेबसाइट मुताबिक, घटना सोमवार को हुई, जब स्पीयर की कार प्यूर्टो कैबेलो-वेलेनसिया हाइवे पर खराब हो गई. बदमाशों ने स्पीयर और उनके पूर्व पति हेनरी थॉमस बेरी की गोली मारकर हत्या कर दी. बेरी और स्पीयर की बेटी माया को भी टांग में गोली लगी, लेकिन उसे बचा लिया गया.

पुलिस ने कहा कि मामूली सी सड़क दुर्घटना के कारण उनकी टोयोटा कोरोला कार में खराबी आ गई थी. तभी कुछ हथियारबंद अपराधियों को देखकर उन्होंने खुद को कार में बंद कर लिया. डकैती के इरादे से आए अपराधियों ने कार पर गोलीबारी कर दी. स्पीयर ने 2004 में मिस वेनेजुएला का ताज जीता था और 2005 में थाइलैंड में आयोजित मिस यूनिवर्स कॉम्पिटिशन में वेनेजुएला का प्रतिनिधित्व किया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >