सिंगापुर दंगा मामले में तीन भारतीयों ने लगाया पुलिस पर बुरे बर्ताव का आरोप

सिंगापुर : सिंगापुर में 8 दिसंबर को दंगा मामले में कथित भूमिका के लिए यहां की अदालत में आरोपों का सामना कर रहे तीन भारतीयों ने पुलिसिया जुल्म पर यहां आतंरिक मामलों के कार्यालय(आईएओ )में औपचारिक शिकायत दर्ज करायी है. ‘द स्ट्रेट्स टाइम्स’ के मुताबिक, तीनों में पर्यटक के तौर पर सिंगापुर आने वाले एक […]

सिंगापुर : सिंगापुर में 8 दिसंबर को दंगा मामले में कथित भूमिका के लिए यहां की अदालत में आरोपों का सामना कर रहे तीन भारतीयों ने पुलिसिया जुल्म पर यहां आतंरिक मामलों के कार्यालय(आईएओ )में औपचारिक शिकायत दर्ज करायी है.

द स्ट्रेट्स टाइम्सके मुताबिक, तीनों में पर्यटक के तौर पर सिंगापुर आने वाले एक आईटी उत्पाद प्रबंधक अरुण कलीमूर्ति :28:, यहां पर काम करने वाले राजेंद्रन मोहन( 25 )और रवि अरुण वेंगटेश( 24 )पर कथित तौर पर दंगे का आरोप लगाया गया है.

तीनों ने आरोप लगाया है कि दंगे में अपनी भूमिका कबूल कराने के लिए उन्हें शारीरिक प्रताड़ना दी गयी. उन्हें बेइज्जत किया गया और धमकी दी गयी.गौरतलब है कि सिंगापुर में पिछले 40 साल में भड़की सबसे भीषण हिंसा में 39 होम टीम ..पुलिस अधिकारी घायल हो गए थे और 25 सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त हुए थे.

उनके वकील एम रवि ने आईएओ से आरोपों की पारदर्शी और निष्पक्षजांच का अनुरोध किया.आईएओ सिंगापुर पुलिस बल की एक स्वतंत्र इकाई है जो कार्यकाल के दौरान विभिन्न अधिकारियों द्वारा अंजाम दिए गए अपराधों की जांच करती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >