देवयानी को वीजा पर कोई फैसला नहीं

वाशिंगटन : भारतीय राजनयिक देवयानी खोबरागड़े को वीजा आवेदन जमा कराये 20 दिन से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अमेरिका अभी भी उसकी समीक्षा कर रहा है. देवयानी को जी.वीजा मिल जाने पर उन्हें पूर्ण राजनयिक छूट मिल जाएगी. जी.वीजा उन्हें भविष्य में गिरफ्तारी से बचाएगा. न्यूयॉर्क में अगले सप्ताह सुनवायी की तिथि नजदीक […]

वाशिंगटन : भारतीय राजनयिक देवयानी खोबरागड़े को वीजा आवेदन जमा कराये 20 दिन से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अमेरिका अभी भी उसकी समीक्षा कर रहा है.

देवयानी को जी.वीजा मिल जाने पर उन्हें पूर्ण राजनयिक छूट मिल जाएगी. जी.वीजा उन्हें भविष्य में गिरफ्तारी से बचाएगा. न्यूयॉर्क में अगले सप्ताह सुनवायी की तिथि नजदीक आने के साथ ही भारतीय अधिकारियों में व्यग्रता बढ़ रही है.

अमेरिकी विदेश मंत्रलय की प्रवक्ता जेन साकी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमें कागजात मिल गए हैं. इसकी जांच की जा रही है. मेरे पास इस संबंध में कोई अन्य जानकारी नहीं है.’’वीजा धोखाधड़ी के मामले में 12 दिसम्बर को न्यूयॉर्क में गिरफ्तारी के कुछ दिनों बाद भारत ने देवयानी का स्थानांतरण संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन में इस उम्मीद से कर दिया था कि इससे उन्हें जरुरी जी.वीजा मिल जाएगा जिससे कि उन्हें पूर्ण राजनयिक छूट मिल जाएगी.

संयुक्त राष्ट्र ने देवयानी के कागजात तत्काल तैयार कर 20 दिसम्बर को अमेरिकी विदेश मंत्रलय में भेज दिया था. इस प्रक्रिया में सामान्य तौर पर कुछ ही दिनों का समय लगता है लेकिन इस मामले में तीन सप्ताह हो चुके हैं.

देवयानी अब न्यूयॉर्क में भारत के स्थायी मिशन में रह रही हैं. उन्हें ढाई लाख अमेरिकी डालर की जमानत पर रिहा किया गया था. देवयानी का पासपोर्ट न्यूयार्क की एक अदालत के पास है. मामले की अगली सुनवायी 13 जनवरी को तय है.साकी ने कहा, ‘‘हम निश्चित तौर पर भारत सरकार के सम्पर्क में हैं लेकिन मेरे पास इस संबंध में और कोई जानकारी नहीं है.’’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >